• Sat. Jun 27th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Uttarakhand: नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई आईएएस के विभागों में होगा बदलाव, DM-SSP बदले जाएंगे

Spread the love

प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। जहां शासन स्तर पर कई आईएएस के विभागों में बदलाव होगा तो वहीं कई जिलों में भी डीएम, एसएसपी बदले जाएंगे। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन बन गए हैं। लिहाजा, जल्द ही यहां से रिलीव होने वाले हैं।

 

इस नाते स्वास्थ्य जैसा महत्वपूर्ण महकमा भी किसी को सौंपा जाएगा। इसके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं। इस बार इनमें भी बदलाव की संभावना है। वहीं, कई जिलों के डीएम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन वर्ष की अवधि पूरी करने के कारण हटाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *