• Sun. Jul 26th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बांधे पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र

Spread the love

कीर्तिनगर। रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को राखी बांधकर पवित्र त्यौहार मनाया।
बुधवार को कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कीर्तिनगर कोतवाली के कोतवाल कमल मोहन भण्डारी, एसएसआई कुँवर राम आर्य, किशन शाह, रीना नेगी, विपिन बिष्ट, प्रवेश पालीवाल, अमित गैरोला व राकेश रावत आदि को रक्षा सूत्र बांधकर पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मौके पर मिठाई खिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस अपनी ड्यूटी के दौरान बहनों की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है, लेकिन अक्सर त्योहार के समय पर छुट्टी ना मिलने के कारण अपनी सगी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय अपनी ड्यूटी पर तैनात रहती हैं इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके सम्मान में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी खुशियों में शामिल हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *