• Sat. Jan 17th, 2026

SOP जारी, चारधाम यात्रियों को दो ई पास से मिली छूट


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने कोविड-19 के परिपेक्ष्य में 19 अक्टूबर तक के लिए नई SOP जारी कर दी है। इसमें चारधाम यात्रियों को राहत दे दी गई है। अब दो – दो ई पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। चार धाम की यात्रा पर जाने वालो को अब केवल देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म कर दी गई है। देवस्थानम बोर्ड की स्लिप दिखाकर वे राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। सिटी पोर्टल पर केवल अन्य लोगो को पंजीकरण कराना होगा, जो यात्रा पर नही होंगे। महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश के भक्तों के लिए डबल डोज वैक्सीन के बावजूद आरटीपीआर नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी हाेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385