• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, तीन घायल

Spread the love

बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को देर शाम से तीर्थयात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की जहां मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गये है। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
तहसीलदार धीरज सिंह राणा ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे चमोली के समीप बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान हो गई है। वहीं तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *