• Sat. Jun 13th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

जोशीमठ में तैनात सैनिक संदीप को टिहरी में ट्रक से कुचला,गोपेश्वर का वासी था, साथी घायल

Spread the love

टिहरी जिले में चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर बागबाट के पास एक बकाबू ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार सेना के जवान की मौके पर ही  मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम के जिला अस्पताल भेजा है। घटना को अंजाम देने वाला ट्रक ड्राइवर फरार चल रहा है।
देहरादून से चंबा होकर चमोली जा रहे बाइक सवार चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर बागबाटा के पास ट्रक को ओवरटेक करते वक्त ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए। जिससे जोशीमठ में तैनात सेना के जवान संदीप कुमार (25) पुत्र जगत राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज कुमार (24) पुत्र प्रकाश चंद्र दोनों निवासी ग्राम देवलधार गोपेश्वर जिला चमोली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। बताया कि जोशीमठ में तैनात आर्मी जवान 13 अक्तूबर को ही छुट्टी आया था और कुछ दिनों बाद विदेश जा रहे अपने दोस्त नीरज के पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए देहरादून गया था। घायल नीरज ने बताया कि मंगलवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे अपरान्ह तक बंद होने के कारण वह वाया चंबा होते हुए गोपेश्वर जा रहे थे। सायं करीब साढ़े चार बजे वह बागबाटा में आगे चल रहे ट्रक से पास मांगकर ओवरटेक कर रहे थे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। कोटी कालोनी चौकी प्रभारी कविता बर्तवाल ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *