• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

कलियर में बांग्लादेशी दबोचा, फर्जी आधारकार्ड और 5 सिम बरामद

Spread the love

 पिरान कलियर थाना पुलिस और खुफिया विभाग कलियर मेला क्षेत्र में घूम रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए विदेशी नागरिक से 5 मोबाइल सिम और दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। वह बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध तरीके से भारत में निवास कर रहा था।

कलियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध को किल किली साहब रोड पर दबोचा। उसकी तलाशी में पुलिस को उसकी जेब से दिल्ली पते के दो आधार कार्ड और तीन सिम मिले, जिनमें एक बांग्लादेश का सिम था। उसके मोबाइल से दो और सिम भी बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सोहेल बोयती पुत्र मतिउर रहमान निवासी कोटरी कंदी कासिमपुर बांग्लादेश बताया। वह पहले दिल्ली निवास करता था और फिर बांग्लादेश वापस चला गया था।

करीब 10 से 15 दिन पहले एक बार फिर चोरी से बॉर्डर पार करके कोलकाता, बिहार होते हुए दिल्ली आया और अब कलियर में अपनी परिचित महिला कुसुम के साथ आकर रहने लगा। आरोपी से जब उसकी स्थानीय आईडी मांगी तो उसने अपने फोन में बांग्लादेश की आईडी दिखाई। साथ ही अपने माता-पिता की आईडी भी पुलिस टीम को दिखाई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने भारत की फर्जी आईडी बनवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *