• Thu. Oct 16th, 2025

भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के परिजनों पर हमला , 3 गिरफ्तार


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

Spread the love

चुनावी माहौल में नेताओ और उनके समर्थकों में बोखलाहट होने लगी है और आपसी सद्भाव को तिलांजलि हुए हिंसक होने लगे है।ताजा मामला टिहरी जिले की विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग के मलेथा गाव का है, जहां रविवार रात भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के भाई और दो भतीजों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमे चार लोग चोटिल हुए है।उन्हे उपचार के लिए सीएचसी कीर्तिनगर मे भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने इस मामले मे आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी सत्येन्द्र भट्ट अमरीश व क्रान्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रूद्रप्रयाग में 12 फरवरी की शाम यूकेडी उम्मीदवार मोहित डिमरी पर भी जानलेवा हमला किया गया।

विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार व निवर्तमान विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर बीती 13 फरवरी की देर रात मलेथा में हमला हुआ। जिसमें उनके छोटे भाई व दो भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार है बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी यूकेडी के कार्यकर्ताओं है। मलेथा तिराहे पर हुई मारपीट के बाद कंडारी के परिजनों को घायल अवस्था में बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामले में विधायक विनोद कंडारी द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विधायक विनोद कंडारी के भतीजे आयुष कंडारी ने बताया कि वे 11 बजे रात अपने मलेथा स्थित आवास से श्रीनगर जा रहे थे। तभी उन्हें 7 से 10 लोगों द्वारा चैकिंग के नाम पर रोका गया व उनके साथ मारपीट की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385