• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में पायलट समेत 7 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि हॉलीकॉप्टर गरुड़चट्टी क्षेत्र में मौसम खराब होने व विजीविलिटी न होने की वजह से ध्वस्त हुआ। यह करीब 11 : 40 बजे की घटना है।

बताया गया है कि मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।  हेलीकॉप्टर सवारियों को लेकर केदारनाथ से फाटा के लिए रवाना हुआ था कि खराब मौसम के कारण गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर से  क्रैश हो गया और उसमे आग लग गई।

उत्तराखंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन  सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी कोे जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे। इनमें से तीन यात्री गुजरात, एक यात्री कर्नाटक तथा एक यात्री झारखण्ड से था। एक अन्य यात्री की जानकारी अभी एकत्रित की जा रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रिस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *