• Mon. Aug 31st, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

Uk की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, नगर पंचायत कीर्तिनगर क्षेत्र विस्तार को मिली मंजूरी

Spread the love

देहरादून: वीरवार को यहां सचिवालय में आयोजित धामी सरकार कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है।
कैबिनेट बैठक में कुल 30 प्रस्तावो पर चर्चा हुई। इसमें सरकार ने तय किया कि अब जो भी स्टूडेंट प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जाएंगे उन्हें 50% की छूट प्रदेश की परिवहन की बसों में मिलेगी।

नगरपालिका और शहरी विकास को लेकर हुई चर्चा में नरेंद्र नगर की सीमा का किया गया विस्तार। नरेंद्र नगर नगर पालिका मेंतीन गांवो को में जोड़ा गया है, जिनमें 150 व्यक्ति से ज्यादा का जनसंख्या घनत्व है।
इसी प्रकार कीर्तिनगर का भी सीमा विस्तार किया गया है। यहां 32 परिवारों को शहरी क्षेत्र में जोड़ा गया है, पूर्व में ये रह गए थे।
चमोली के घाट ब्लॉक को अब नगर पंचायत बनाया गया है। घाट के महत्व को देखते हुए लिया गया है ये फैसलामुनस्यारी बनाया गया नगर पंचायत। नगर पालिका रुद्रप्रयाग का भी किया गया विस्तार जोड़े गए कुछ गांव।
भीमताल में भी लगातार पर्यटन बढ़ रहा है इस लिए इसे उचकृत करके नगर पालिका बनाने का लिया फैसला। अब होगी नगर पालिका।

वन विभाग के 2 प्रस्ताव थे। इसके तहत मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को मिली मंजूरी, इसमें सहायता निधि में धनराशि बहुत तेजी से दी जाएगी। साधारण रूप से घायल पर 15 हजार और गंभीर रूप से 1 लाख की मदद मिलेगी। इसके अलावा जंगली जानवर से संघर्ष में मृत्य होने पर 6 लाख का मुआवजा मिलेगा।

केबिनेट ने सहायक संख्या अधिकारी के पद खत्म कर दिए हैं
उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में मुख्य मंत्री उच्च शोध प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। ईसमें फेकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट भी शोध कार्य करेंगे। इसमें अलग अलग जिलों में शोध कार्य करवाए जायेंगे
शिक्षा विभाग में अवेयरनेस प्रोग्राम चेलेंग। इसमें एक्सपर्ट स्टूडेंट को ट्रेंड करेंगे। एक साल में तीन हजार को ट्रेनिंग मिलेगी।

देव भूमि उद्यमिता योजना प्रदेश सरकार लेकर आ रही है। योजना एक चैलेंज फंड के रूप में काम करेगी। इसमें 15 लाख तक के प्रोजेक्ट लिए जायेंगे कुछ विशेष में 18 लाख भी लिए जा सकते हैं।

चिकित्सा शिक्षा के तहत मेडिकल कॉलेज में भी हर साल नर्स की भर्ती निकाली जाएगी।
खेल विभाग में अभी तक उत्तर परदेश की नियमावली को लागू किया गया था। लेकिन अब प्रदेश में जल्दी खुद की नियमावली लेकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *