• Sun. Jun 7th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

भारतीय राजनीति के महान नेता कल्याण सिंह नहीं रहे, योगी ने जताया शोक,

Spread the love

भारतीय राजनीति के महान नेता, सनातन धर्म के अग्र पुरुष वरिष्ठ बीजेपी नेता राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री #कल्याण_सिंह का निधन हो गया है। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जनसेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता कल्याण सिंह का देहावसान सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने श्रीराम मंदिर आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभायी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर उनका अटूट विश्वास था।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि कल्याण सिंह  ने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। वह एक अत्यन्त कुशल प्रशासक थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह  ने राजस्थान राज्य के राज्यपाल के रूप में अपने संवैधानिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि एक राजनीतिज्ञ के रूप में  कल्याण सिंह जी की उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके निधन से भारतीय राजनीति में कभी न भरा जा सकने वाला एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है और समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। समाज, कल्याण सिंह जी को, उनके युगान्तरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा।


मुख्यमंत्री  ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए श्री कल्याण सिंह जी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *