• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के विरोध में साधु समाज बोला, दीपावली पर मंदिर मठों व घरों में रखेंगे अंधेरा

Spread the love

भाजपा सरकार के लिए देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड सरकार के लिए आफत हो गया है। अब इस बोर्ड के विरोध में चल रहे तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन में अब संत और साधु समाज भी शामिल हो गया है। 12 सितम्बर रविवार को हरिद्वार में अखिल भारतीय युवा साधु समाज और चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि यदि सरकार 30 अक्तूबर तक बोर्ड को समाप्त नहीं करती है तो 1 नवम्बर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि दीपावली को तीर्थ पुरोहित और साधु समाज घरों व मंदिरों में अंधेरा रखकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

#पीएम के नाम ‘रक्त-पाती’ डायरेक्ट #केदार बाबा के आंगन से

 

हरिद्वार सचेतन ज्योति आश्रम में युवा साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ न करे। बैठक में चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल, चेतन ज्योति आश्रम के श्री महंत संजय मंहत, संत जगजीत सिंह स्वामी, अनंतानंद मंहत, प्रेम आनंद शास्त्री, महंत शिवानंद, शिवम मंहत, हरेन्द मुनि, महेश सेमवाल, राजेश सेमवाल अनिरुद्ध उनियाल आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *