• Thu. Jun 18th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

श्रीनगर उफल्डा की सुधा देवी पर गुलदार का दिनदहाड़े हमला

Spread the love

पौड़ीजिले में श्रीनगर के उफल्डा की सुधा देवी को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के पंजों से सुधा देवी के पैर में गहरे घाव आए हैं। घटना 24 सितंबर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। सुधा देवी गंगा दर्शन मोड़ के करीब घास काट रही थी कि घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। दिन दहाड़े गुलदार के हमले से लोगों में दहशत है। कुछ दिन पहले इसी घटनास्थल के नजदीक गुलदार ने अमर उजाला पौड़ी के संवाददाता मनोहर सिंह बिष्ट पर भी हमला किया था। वे भी तब बाल बाल बचे थे। लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गंगा दर्शन मोड़ श्रीनगर के लोगो के शाम की सैर का पसंद दीदा स्थल है। रोज हो लोगो से गुलजार रहता है, पर अब यहां लोगों में गुलदार का आतंक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *