• Wed. Nov 29th, 2023

हिमालय में नौसेना के 6 पर्वतारोही लापता, त्रिशूल की चोटी फतह करने निकला था दल, रेस्क्यू टीम रवाना


 

चमोली जिले में माउंट त्रिशूल पर चढ़ने के दौरान नौसेना के पर्वतारोही दल के एवलांच की चपेट में आने की जानकारी मिली है। दल के करीब 6 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से रेस्क्यू टीम त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। कर्नल बिष्ट के मुताबिक ने उन्हे यह सूचना नेवी की एडवंचर विंग से उनके पास सुबह करीब 11 बजे आयी है। जिसमें निम के सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना करीब 5 बजे सुबह की है।
उल्लेखनीय है कि नौसेना का एक दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर उच्च हिमालय की ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। 1 अक्टूबर शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ होना बताया जा रहा है। जिसकी चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385