• Fri. Oct 16th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

आज सभी राशियों के ग्रह – नक्षत्र बोल रहे करो फीलगुड

Spread the love

☞पंडित ललित पाठक, हरिद्वार(बागेश्वर वाले)

🌺🌞आज का पंचांग🌺🌞

दिनांक 29/08/2021

🌝विक्रम संवत 2078
संवत्सर- राक्षस
शाका संवत- 1943
दक्षिणायण सौर प्रविष्टे 13, भाद्रपद तिथि सप्तमी 23:24:38
पक्ष -कृष्ण
नक्षत्र -कृत्तिका 30:37:39*
योग -ध्रुव 06:42:25
करण -विष्टि भद्र 10:08:35
करण बव 23:24:38
वार – रविवार
माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र राशि – मेष 10:18:40
चन्द्र राशि – वृषभ 10:18:40
सूर्य राशि सिंह
रितु वर्षा
सूर्योदय 05:53:50 सूर्यास्त 18:42:07
दिन काल 12:48:16 रात्री काल 11:12:16
चंद्रास्त 12:01:30 चंद्रोदय 22:50:10

✨🌞29 अगस्त 2021 का राशिफल: जानिए अपना भविष्यफल,🌞✨

मेष राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना रहेगी। अटवा हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यभार की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावदान रहें। अधिक धन व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाइयों से भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपने साथियों से धोखा मिलने की संभावना रहेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव बढ़ सकता है। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है।
मिथुन राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में निवेश के नए मौके मिलेंगे, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी से सोच-विचार कर लें। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नये कार्य शुरू करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यता विवाद में फंस सकते हैं। कार्यभार अधिक रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न आ सकते हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन हानि के योग रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। मित्रों-परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। लंबे समय से बन रही योजना सफल हो सकती है। समाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। भाइयों के माध्यम से कार्यों में सफलता मिलेगी। मकान-जमीन के कार्य संपन्न होंगे। साझेदारों से भी लाभ होगा। व्यावसायिक स्थल और परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नती होगी। परिश्रम से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। सहकार्मियों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि :- आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास में कमी आ सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहन सुख मिल सकता है।
वृश्चिक राशि :- नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ होगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर किया गया निवेश भी फायदेमंद रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निर्धारित कार्य संपन्न नहीं होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय नहीं लेना ही ठीक रहेगा। समाजिक कार्यों में में दिन बिताना उचित होगा। परिजनों के साथ भी समय बिता सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे कलह होने की संभावना भी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी समय से रुकी योजनाएं शुरू होने की संभावना है। कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। घर में तथा व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के चलते आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिसमें धन खर्च की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। क्रोध की अधिकता रहने से विवाद होने की संभावना रहेगी। आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। यात्रा पर जाने से बचें। खान-पान का ध्यान रखें।
मीन राशि :- आज का दिन लाभप्रद रहेगा। कारोबार में धनलाभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहने से मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। धन व्यय अधिक न हो, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    [responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]