• Fri. Aug 14th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

कोर्दी गांव में सिलिंडर फटने से दंपति और एक युवक घायल

Spread the love

टिहरी। प्रताप नगर तहसील के रौंणद रमोली पट्टी के अंर्तगत ग्राम कोर्दी में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से दंपति और एक युवक झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल टिहरी भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष लंबगांव महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को ग्रामीण सुरेंद्र सिंह नेगी ने सूचना दी कि कोर्दी गांव में एक घर में एलपीजी सिलिंडर फट गया है।

सूचना पर पुलिस चौकी सिलारी से फोर्स राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।
इस घटना में बलवीर सिंह नेगी (45) उनकी पत्नी रीना देवी (42) और उनका रिश्तेदार अभिषेक चौहान (19) निवासी ग्राम गोदड़ी आग की चपेट में आ गए। बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *