• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

पाबों के समीप कार एक्सीडेंट में एक की मौत

Spread the love

पौड़ी। पौड़ी कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम जनपद के थाना पौड़ी की चौकी पाबों पर सूचना प्राप्त हुई कि पाबों से कोटद्वार रोड की तरफ पाबों से 3 किलोमीटर आगे एक कार 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।


सूचना पर चौकी पाबौ से पुलिस बल, पौड़ी से फायर टीम व एसडीआरएफ मय राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे। गहरी खाई से मृतक देबू गुसाईं का शव निकाल दिया गया है और अन्य घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *