• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

नेपाली दूतावास के अधिकारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष को दिया नेपाल आने का न्यौता

Spread the love

देहरादून। भारत स्थित नेपाली दूतावास अधिकारियो ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC)अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि भारत-नेपाल के पहले से ही अटूट संबंध रहे हैं। दोनों देशों की संस्कृति भी समान है। वहीं अधिकारियों ने अजेन्द्र को भगवान पशुपति नाथ के दर्शनों का भी निमंत्रण दिया।
शनिवार को नेपाली दूतावास के सलाहकार (संस्कृति) यदुनाथ पौडेल, सलाहकार बुद्धि प्रसाद तिवारी व यदु प्रसाद भट्टाराई, दूतावास के तृतीय सचिव चंद्रकांत पराजुली, धनिक लाल महतो व कपिल मणि घिमिरे आदि अधिकारियों ने अजेंद्र से भेंट की। इस अवसर पर अजेंद्र ने कहा कि भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादि काल से हैं। दोनों पड़ोसी राष्ट्र हैं। इसके साथ ही दोनों देशों की धार्मिक एवम सांस्कृतिक परम्पराएं समान हैं। दोनों राष्ट्रों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है।
नेपाली दूतावास के अधिकारियों ने भी भारत – नेपाल संबंधों को लेकर चर्चा करते हुए हाल ही उनके द्वारा केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार और बीकेटीसी द्वारा प्रदान किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र को भगवान पशुपति नाथ के दर्शनों का भी निमंत्रण दिया। बीकेटीसी अध्यक्ष ने नेपाली अधिकारियों को भगवान बदरी विशाल व बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।
इस दौरान गोरखा डेमोक्रेटिव फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, नेपाल ग्लोबल बैंक के अधिकारी प्रज्ज्वल नकमी, नारायण आचार्य, नरेंद्र खनाल, धर्मेंद्र जग्गी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *