• Fri. Jul 17th, 2026

Northern Reporter

No.1 news portal of India

अमित सागर और रेखा जोशी उनियाल ने बांधा समा

Spread the love

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या
श्रीनगर। बैकुण्ठ चुतर्दशी मेले की दूसरी संध्या लोक कलाकार अमित सागर और उभरती कलाकार रेखा जोशी उनियाल के नाम रहें। कलाकारों की जोरदार प्रस्तुती दर्शकों को देर रात तक समा बांधा। कार्यक्रम में लोक गायक अमित सागर ने हे धारी देवी की मां….., कै गांवां की होली सां बांध…, बांध हो पहाड़ की…, बलमा…, सहित हिंदी और गढ़वाली गानों के फ्यूजन ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं उभरती लोक कलाकार रेखा जोशी उनियाल ने जय मां भवानी राजराजेश्वरी…, जय मां मठियाणा… गाने की प्रस्तुती ने दर्शकों को मंत्रगुग्ध कर दिया। इस मौके पर गुरूराम राय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले शुभम बंगवाल को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि दुसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, उद्योग व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, आनंद भंडारी, देवेंद्र भट्ट, पंकज सती, हर्षिता सिंह सहित आदि मौजूद थे। मंच का संचालन डा. राकेश भट्ट और राखी धनाई ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *