• Fri. May 17th, 2024

जय श्री कृष्णा, आज संतान प्राप्ति का जतन करें, ग्रह नक्षत्र क्या कह रहे पढ़ें


आचार्य ललित पाठक, हरिद्वार

आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा आप सभी महानुभावों को भगवान के पावन जन्मोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं भगवान आपको एवं आपके परिवार को कुशल मंगल रखें
समस्त विश्व में शांति आरोग्यता बनी रहे सब जन भगवान का भजन और पूजन करें भगवान का भजन करें भगवान नाम का संकीर्तन करें और साथ ही एक उपाय यह है । आज के दिन से श्री गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है ।भगवान को शुद्ध मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं और उस भोग लगाए हुए माखन मिश्री को प्रसाद रूप में जो संतान प्राप्ति के लिए उस प्रसाद को ग्रहण करता है। भगवान आपके घर अवश्य प्रकट होंगे मेरी यह भगवान से प्रार्थना है जो जिस कामना से भगवान का पूजन करता है। भगवान अवश्य ही उसका मनोरथ सिद्ध करते हैं बोलो कृष्ण कन्हैया लाल की।

🌞✨आज का पंचांग✨🌞
विक्रम-संवत 2078
शाका- संवत 1943 शाका संवत
सौर प्रविष्टे 14, भाद्रपद
तिथि अष्टमी 25:59:01*
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र- कृत्तिका 06:37:39
योग -व्याघात 07:44:22
करण- बालव 12:42:08
करण -कौलव 25:59:01*
वार -सोमवार
माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र – राशि वृषभ
सूर्य राशि- सिंह
रितु -वर्षा
आयन -दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) राक्षस
सूर्योदय 05:54:23 सूर्यास्त 18:40:57
दिन काल 12:46:34 रात्री काल 11:13:58
चंद्रास्त 12:57:02 चंद्रोदय 23:28:06 मुहूर्त
राहू काल 07:30 – 09:06 🌺

🌺 ✨🌞आपका आज का भविष्य कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं आपके सितारे 🌞✨

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कार्यो में जल्दबाजी या अति उत्साह दिखाना गड़बड़ी की वजह बन सकता है | आज परिवार के किसी सदस्य की बात को अनदेखा करना उनकी नाराजगी की वजह बनेगा | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन दुसरो की मदद से आगे बढ़ेगा | आज थोड़े फायदे के चक्कर में नुकसान कर सकते है | छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आज जीवनसाथी से ऐसी कोई बात ना कहे, जिससे तनाव पैदा होने की सम्भावना हो |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी निजी कार्य को लेकर बनाई गयी योजना सफल हो सकती है | विदेश में रहने वाले जातक परिवार से मिलने की योजना बना सकते है | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जो उन्हें दिनभर की थकान भुला देगा | सेहत को लेकर दिन ठीक है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी मित्र से चल रही तनावपूर्ण स्थिति आज खत्म होगी | निजी व्यस्तता के चलते नौकरीपेशा जातक ऑफिस से छुट्टी ले सकते है | शाम को किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन ठीकठाक फल देने वाला साबित होगा | आलस्य से घिरे रहेंगे, जिससे आपके कार्य भी प्रभावित हो सकते है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | शाम का समय आप दोस्तों संग मौज मस्ती में बीता सकते है।

कन्या  :- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न दे सकता है | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे राय ले सकता है | रोजगार में बदलाव की सोच रहे जातक फ़िलहाल विचार को त्याग दे | घर परिवार का खुशहाली भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शान्तिभरा रहेगा, जिससे सुकून महसूस करेंगे | व्यापारी जातक आज अपने व्यापार को लेकर कुछ निर्णय या योजनाए बना सकते है | आज किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):– तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज ऐसे कार्य हाथ में ना ले, जिनकी पूरा होने की संभावना कम है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | इस राशि के छात्रों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है | संतान के विवाह में कोई अड़चन परेशान कर सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक अपने किसी सहयोगी से उलझ सकते है, ऐसी स्थिति से बचे | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा | शाम को घर में आये मेहमानो के चलते खर्चा हो सकता है | जीवनसाथी संग रिश्ते में हल्का तनाव रहेगा |
मकर ( Capricorn ):– खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे मित्र या करीबी से शेयर कर सकते है | परिवार में सम्पति के बंटवारे को चर्चा आपको परेशान कर सकती है | ससुराल पक्ष से कोई शख्स मुलाकात के लिए आ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जीवनसाथी की आध्यात्म में रूचि आपको भी आकर्षित करेगी | किसी सम्पति को लेकर डील आज पूरी हो सकती है | खानपान के मामले में थोड़े सतर्क रहे, पेट संबंधी विकार हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बयार रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन क्रोध आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा, इससे बचे | कामकाज को लेकर दिन थका देने वाला रहेगा | संतान से जुडी कोई खबर आपको परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |

🌺आचार्य ललित पाठक हरिद्वार 9410149331 🌺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385