• Fri. May 17th, 2024

पढ़ें आज का राशिफल, पं पाठक जी के हवाले से जाने गृह नक्षत्रों का हाल


☞आचार्य ललित पाठक, हरिद्वार(पिथौरागढ़ वाले)

✨आज का पंचांग🌺✨
विक्रम संवत 2078
शाका संवत 1943
सौर प्रविष्टे 15,
भाद्रपद तिथि -नवमी 28:22:50
पक्ष -कृष्ण
नक्षत्र -रोहिणी 09:42:49
योग -हर्शण 08:46:39
करण -तैतुल 15:13:15
करण -गर 28:22:50*
वार -मंगलवार
माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र राशि – वृषभ 23:10:51
चन्द्र राशि – मिथुन 23:10:51
सूर्य राशि – सिंह
रितु वर्षा
आयन- दक्षिणायण
संवत्सर – राक्षस
सौर प्रविष्टे 15,,
सूर्योदय 05:54:56 सूर्यास्त 18:39:47
दिन काल 12:44:51 रात्री काल 11:15:41
चंद्रास्त 13:52:32 चंद्रोदय 24:10:54 राहू काल 15:30 – 17:00
सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दुखभवेत्। इसी कामना के साथ आपका दिन शुभ हो मंगल हो। भगवान श्री कृष्ण आपको शुभ फल प्रदान करें ।

🌞आज का भविष्यफल 🌞
मेष राशि:-प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं।
नुकसान- ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय- शनिदेव ओम सम शनिश्चराय नमः जाप करें।

वृष राशि- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
नुकसान- दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है।
उपाय- गणपति मंदिर में साबूत धनिया चढ़ाएं।

मिथुन राशि:-फायदा- न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी के दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि:-फायदा- यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- दुर्गा मंत्रों का जाप करें।

सिंह राशि :-फायदा- व्यापार में फायदा हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल में हल्दी डालकर के अर्घ्य दें।
कन्या राशि:-व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं। पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी।
उपाय- प्रसाद मिठाई चढ़ाकर लोगों को दें।

तुला राशि:-फायदा- कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समय आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं। निवेश से बचने का प्रयास करें।
उपाय- शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक राशि:-फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
धनु राशिफल:- जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

मकर राशि:- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
नुकसान- काम को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि:- मन प्रसन्न रहेगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
नुकसान- पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।

मीन राशि:-माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

ज्योतिष संबंधी पूजा-पाठ संबंधी कार्य के परामर्श के लिए संपर्क करें  9410149331

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नॉर्दर्न रिपोर्टर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न०:-7017605343,9837885385